मेष
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष
कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है।
मिथुन
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं।
कर्क
परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं।
सिंह
किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या
अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है।
तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों पर खर्च भी रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय वृद्धि होगी।
मकर
नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं।
कुंभ
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा।