हरियाणा न्यूज: सिरसा लोकसभा चुनाव के बाद पूरे लोकसभा में बूथ के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष अशोक तंवर टोहाना पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने बूथ कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पहले 10 बेस्ट कार्यकर्ताओं को विदेशी दौरे पर भेजा जाएगा।
वहीं फतेहाबाद में स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी पर भी अपनी बात रखते हुए इसके तार टोहाना से जुड़े बताए। उन्होंने तहसील कार्यालय से आए फोन का जिक्र भी पत्रकार वार्ता में किया। अशोक तंवर का कहना था कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपने क्षेत्र में हार रहे है। शायद उन्हें हार का डर सता रहा है इसलिए वो कुछ हरकत कर रहे है।
जीत की तैयारी पर अशोक तंवर ने कहा कि उनके 50 कार्यकर्ताओं ने स्वामणी लगा रही है वहीं विभिन्न धर्म को मानने वालों ने अपने आस्था के मुताबिक कार्य किया गया है। उन्होंने संगठन निर्माण पर फिर से पार्टी के भीतर निशाना साधते हुए कहा कि उनके हजारों पदाधिकारी कार्य में जुटे रहे ऐसे कौन से 200 लोग थे।
जिन्होंने संगठन नहीं बनने दिया उन्होंने चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान के बाद बूथ कार्यकर्ताओं को फार्म नं.17 न देने पर भी संदेश प्रकट किया। इस दौरान अशोक तंवर ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता बढ़िया फैसला देकर देश को बचाने का कार्य करेगी।