हरियाणा न्यूज: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम खुशनुमा है। तो वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।
राहत की खबर यह है कि इसके कारण किसी भी जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है। दरअसल रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके तड़के 3.49 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र अंडमान द्वीप है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। जिसके कारण भूकंप के झटके महसूस करने पर लोगों में भगदड़ मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।