हरियाणा न्यूज: संगीता फोगाट गांव बलाली निवासी फोगाट सिस्टर्स गीता और बबीता फोगाट के बाद तिसरे नंबर की हैं। संगीता एशियन व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल जीत चुकी हैं। बजरंग और संगीता की जोड़ी टोक्यो ओलंपिक के बाद विवाह बंधन में बंधेगी। बजरंग जहां कोच शाको बेंटिनिडिस की देखरेख में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। तो संगीता फिलहाल नेशनल कैंप में है और चोट से ऊबर रही हैं। यह जोड़ा पिछले 3 वर्षों से डेट कर रहा है। इस खबर की पुष्टि संगीता के पिता और कोच महावीर फोगाट ने की है।
गीता और विनेश की हो चुकी है शादी
फोगाट सिस्टर्स साल 2017 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में एक साथ मैट पर उतरी थी। जिनमें फोगाट बहनों के नाम से जानी वाली चरखी दादरी के बलाली गांव की गीता फोगाट, रितु फोगाट, संगीता फोगाट तीनों सगी बहनें और उनके चचेरी बहन विनेश फोगाट शामिल रही। आपको बता दें कि गीता और विनेश की शादी पहले ही हो चुकी है। एशियन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेस्लिंग में अनेकों पदक जीत चुकी फोगाट सिस्टर्स की तीसरे नंबर की संगीता फोगाट वर्ल्ड के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया से शादी करेंगी। संगीता 59 किग्रा वर्ग में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। दोनों पहलवानों के रिश्ते को उनके परिजनों ने सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। संगीता से बड़ी बहन बबीता फोगाट का भी रेस्लर विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है।
महावीर फोगाट ने की पुष्टि
वहीं अर्जुन अवार्डी और फोगाट बहनों के पिता महावीर पहलवान ने संगीता और बजरंग के रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच बेहतर रिश्ते हैं। मैं बच्चों के लिए खुश हूं और उनकी भावनाओं की इज्जत करता हूं। मैंने उन्हें हमेशा कहा है कि वो अपना जीवनसाथी खुद चुनें। मैं संगीता के लिए खुश हूं और इस बारे में टोक्यो ओलिंपिक के बाद फैसला लिया जाएगा।