हरियाणा न्यूज: ‘चंद्रयान-2’ के विक्रम लैंडर का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया। जिसके बाद हर किसी में निराशा नजर आई। लेकिन पूरा देश आज इस प्रयास के लिए ISRO की सराहना कर रहा है। पीएम मोदी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ की है, और कहा कि ISRO से बहुत सारी आशाएं जुड़ी हैं। ISRO की तारीफ करने में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी आगे आए हैं।
अक्षय कुमार ने सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ”बिना प्रयोग के कोई भी विज्ञान सफल नहीं हुआ है। कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी हम सीखते हैं। ISRO के शानदार दिमाग को सलाम, हमें गर्व है और विश्वास है चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए रास्ता तय करेगा। हम फिर उठ खड़े होंगे.”
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ISRO के वैज्ञानिकों के प्रयास को सलाम किया है, और ISRO को अपना गर्व बताया है। ट्वीट में अभिनेता अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता लिखी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”गर्व को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा गौरव ही हमारी जीत है। ISRO पर गर्व है। तू ना थकेगा कभी, तू ना मुड़ेगा कभी, तू ना थमेगा कभी, कर शपथ कर शपथ कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ!”