हरियाणा न्यूज: हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से एक विधानसभा क्षेत्र जगाधरी भी है। 1967 में यहां पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी डी प्रकाश ने कांग्रेस के जी सिंह को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। वर्तमान में यहां से बीजेपी के कुंवर पाल विधायक हैं।
2014 के विधानसभा चुनाव का सियासी समीकरण(जगाधरी)
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्राप्त | वोट% | अंतर |
बीजेपी | कुंवर पाल | 74203 | 34156 | |
बीएसपी | अकरम खान | 40047 | 84.74 |
यमुनानगर जिले की जगाधरी विधानसभा सीट पर 2014 में कुल 195515 मतदाता थे, जिनमें से 105785 पुरुष और 89730 महिला मतदाता हैं। 2014 में यहां कुल 84.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बीजेपी के कुंवर पाल ने 74203 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी के अकराम खान को 34156 मतों से हराया था। जबकी अकराम खान को महज 40047 मिले थे। कांग्रेस और इनेलो जैसी पार्टियां यहां तीसरे और चौथे नंबर पर रही थी।
2019 की टक्कर:
वहीं 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा 2019 में जगाधरी विधानसभा सीट की दावेदारी के लिए चार प्रत्याशी युद्ध के मैदान में खड़े हैं। जिनमें बीजेपी से कंवरपाल गुर्जर, कांग्रेस से अकरम खान, इनेलो से बलजीत शर्मा और जेजेपी से अर्जुन सिंह हैं। अब देखना यह होगा की इस विधानसभा सीट से जीत कर कौनसा प्रत्याशी जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करता है और जनता से किए वादे पूरे करता है।
पार्टी | प्रत्याशी |
बीजेपी | कंवरपास गुर्जर |
कांग्रेस | अकरम खान |
इनेलो | बलजीत शर्मा |
जेजेपी | अर्जुन सिंह |