हरियाणा न्यूज: फतेहाबाद पुलिस ने गांव भिरडाना के पास एक नशा तस्कर को 1 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़ा गया औमप्रकाश नामक आरोपी बरसीन गांव का रहने वाला है। गांव भिरडाना के पास पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान इस आरोपी को काबू किया। बाइक पर सवार होकर ओम प्रकाश अफीम की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर इसने अपनी बाइक दूसरी तरफ मोड़ ली। पुलिस को शक होने पर पुलिस ने बाइक रुकवाकर उसकी तलाशी ली। जिस दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
इसकी बाजारी कीमत 1 लाख 35 हजार रूपये बताई गई है। मामले की जांच कर रहे केस इंचार्ज हरदयाल सिंह ने बताया कि, पकड़ा गया आरोपी खुद भी नशे का आदी है और पैसों के लिए नशे की सप्लाई भी करता है। ओमप्रकाश मध्यप्रदेश से यह अफीम लेकर आया था और इसे फतेहाबाद में सप्लाई करना था। पुलिस द्वारा आरोपी का रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद मुख्य सप्लायर के बारे में पूछताछ भी की जाएगी।