हरियाणा न्यूज: देश-भर में प्याज की बढ़ती कीमतों ने स्बजी के स्वाद के साथ आम लोगों का बजट बिगाड़ रखा है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदम पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने सदन में प्याज की माला पहन कर प्रदर्शन किया। आप सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
बता दें कि, आप सांसदों ने आरोप लगाया कि गोदाम में प्याज सड़ गया, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे कम कीमत पर लोगों तक पहुंचाने का काम नहीं किया। आप संसदों ने प्याज की माला और तख्ती पर महंगाई से निकला दिवाला, प्याज घोटाला जैसे नारे भी लिख रखे थे। बता दें कि, संजय सिंह ने कुछ दिन पहले खास तौर पर प्याज की कीमतों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि, बीजेपी और जमाखोरों के गठजोड़ के कारण ही प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और देश की जनता रो रही है।