देशभर में गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है जिसके चलते सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए है। इसी के साथ देशभर में भी सुरक्षा का हाई-अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों को रविवार सुबह कुछ समय के लिए बंद किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों में यात्री सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश नहीं कर पाएंगे और न ही वहां से बाहर आ पाएंगे। उन्होंने बताया कि पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर भी सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा। केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
फहराया गया तिरंगा…
लद्दाख में लहराया तिरंगा-
आज 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया। बता दें कि आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 20 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया साथ ही ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यालय पर लहराया तिरंगा-
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष जे पी नड्डा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।
देश के रंग में रंगा शाहीन बाग–
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लगातार प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्लास्ट-
असम के डिब्रूगढ़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका NH-37 के पास ग्राहम बाजार में हुआ है, पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची। धमाके में अबतक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई-
71वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी।