पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रुप में आज चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में शपथ ली। चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद थे। शपथ लेने के बाद चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी भावुक नजर आए। इसके साथ ही चन्नी ने कई बड़े ऐलान भी किये।
चन्नी ने कहा कि ये सरकार आम जनता की ही सरकार है। सब कुछ सविंधान के अंतर्गत ही होगा।

चरणजीत सिंह चन्नी ने किये कई बड़े ऐलान-
- हर आरोपी जेल में जाएंगे और सभी को इंसाफ मिलेगा
- किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी
- किसी भी गरीब के पानी का कनेक्शन नहीं कटेगा
- सभी गरीबों को मिफ्त पानी मिलेगा
- सीवरेज की समस्या से लोगों को छुटाकार दिया जाएगा
- रेत माफिया पर आज ही फैसला लिया जाएगा
- पंजाब में बिजली बिलों के रेट कम किए जाएंगे
इसके साथ ही चन्नी ने सभी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सभी मसले हल किए जाएंगे।
पंजाब के नए सीएम ने गरीबों के लिए 5 साल का बकाया भी माफ़ करने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी मसलों को हल किया जाएगा बस मुझे कुछ समय दिया जाएं।